देहरादून: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

 


  देहरादून /  प्रदेशभर में कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता प्रदेश मुख्यालय,जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर विरोध प्रदशर्न कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह विरोध विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। कांग्रेस जनता के हितों को लेकर सड़क से सदन तक विरोध करेगी।राजधानी दून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर एस्ले हाल चौक पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार की दोपहर कांग्रेस भवन से त्रिवेणी घाट तिराहे तक जुलूस निकाला। घाट चौराहा पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि डीजल पेट्रोल के मूल्यों में पहले ही केंद्र सरकार बेतहाशा वृद्धि कर चुकी है। अब रसोई गैस सिलेंडर में भी 25 रुपये वृद्धि कर दी गई है।उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवसाय पहले से ही कोरोना संकट के कारण प्रभावित हुआ है। अब पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि से इन व्यवसायियों पर केंद्र सरकार दोहरी मार कर रही है। प्रदर्शन में महिला नगर अध्यक्ष सरोज देवराडी, एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, विवेक तिवारी, मदन मोहन शर्मा, मनोज गुंसाई, नंदकिशोर जाटव, पार्षद राकेश सिंह मियां, मनीष शर्मा, राजेंद्र गैरोला आदि शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

Popular Post