थावरचंद गहलोत कर्नाटक के नए राज्यपाल होंगे

 

 


राज्यसभा में नेता सदन और मोदी मंत्रिमंडल में सामाजिक एवं सहकारिता मंत्रालय का पदभार संभाल रहे थावरचंद गहलोत अब कर्नाटक के नए राज्यपाल होंगे। कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। थावरचंद गहलोत भाजपा के सीनियर नेताओं में से हैं और वह मध्यप्रदेश से आते हैं। कर्नाटक के राज्यपाल के तौर पर वह बैजू भाई वाला की जगह लेंगे।बता दें कि थावरचंद गहलोत 75 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलंकर होंगे। बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया जा रहा है। रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल होंगे जबकि मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल मंगू भाई पटेल होंगे। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। 

President appoints Thaawarchand Gehlot as Governor of Karnataka, Hari Babu Kambhampati as Governor of Mizoram, Mangubhai Chhaganbhai Patel as Governor of Madhya Pradesh, and Rajendra Vishwanath Arlekar as Governor of Himachal Pradesh
 
 

 

टिप्पणियाँ

Popular Post