लोजपा की कमान पशुपति पारस को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

  


लोजपा में जारी सियासी उठापटक के बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हाजीपुर से सांसद पशुपति कुमार पारस को अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं चिराग पासवान गुट का दावा यह है कि अभी भी पार्टी के कानून के हिसाब से चिराग पासवान ही इसके अध्यक्ष हैं। फिलहाल पशुपति पारस और चिराग पासवान में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पारस गुट का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में संपन्न हुई। पशुपति पारस के अलावा पार्टी के चार सांसद महबूब अली कैसर, वीणा देवी, चंदन सिंह और प्रिंस राज भी इसमें शामिल रहे।आपको बता दें कि चिराग पासवान के नेतृत्व से बगावत के बाद पार्टी की ओर से सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। आज की बैठक सुरजभान सिंह के ही आवास पर संपन्न कराई गई है। बुधवार को पशुपति पारस पटना पहुंचे थे। उन्होंने अध्यक्ष पद का नामांकन आज ही किया था और उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें संसदीय दल का नेता भी चुना गया है।

 

टिप्पणियाँ

Popular Post