कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं मसूरी,कार्यकर्ताओं से बनाई दूरी

 












कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निजी दौरे पर शनिवा को मसूरी पहुंची हैं। शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा किताबघर स्थित कपूरथला पहुंची। इस दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।  चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।


रात्रि को मसूरी में कपूरथला पैलेस स्थित टिक्का बिजेंदर सिंह के आवास पर रुकने के बाद रविवार को उनकी वापसी हो सकती है। हालांकि वापसी को लेकर उनका कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी दूरी बनाकर रखी। वह कार्यकर्ता भी उनसे मिलने नहीं आईं।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दून प्रवास के दौरान पार्टी संगठन से भी दूरी रखी। व्यक्तिगत कार्यक्रम होने की वजह से उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात से परहेज रखा। प्रियंका के आने की खबर से राज्य के कांग्रेस नेता भी काफी उत्साहित थे, लेकिन उच्च स्तर से साफ संकेत दे दिए गए थे कि संगठनात्मक रूप से कोई सक्रियता न दिखाई जाए।


शुक्रवार शाम को संपर्क करने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रियंका पार्टी की शीर्ष नेता हैं। अपने निजी कार्यक्रम के तहत आई हैं। इसलिए गोपनीयता रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका शनिवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। 


पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर वाया सड़क मार्ग होते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे दून पहुंचीं। उनके काफिले में पांच कारें शामिल थीं। पुलिस सुरक्षा में प्रियंका गांधी के काफिले को आशारोड़ी चेक पोस्ट से राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अंतरा ओल्ड ऐज होम लाया गया।


यहां वह परिचित के घर पर वह ठहरीं हैं। शनिवार को वह मसूरी में अपने परिचित के घर जाएंगी और वहां रहेंगी। रविवार को प्रियंका गांधी देहरादून से दिल्ली रवाना होंगी। प्रियंका गांधी निजी कार्यक्रम के तहत दून पहुंची हैं। प्रियंका के दून आगमन की खबर कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिली, जिस पर वह भी चर्चा करते नजर आए।


जानकारी के अनुसार, प्रियंका के साथ बच्चे भी हैं। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी के दून आगमन के चलते स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को अलर्ट किया गया है।   













 


Sources:Hindustan Samachar




टिप्पणियाँ