दस तोला सोने के साथ शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे



देहरादून की नेहरू थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ एक शातिर को धर-दबोचा है। उसके पास से दस तोला सोना बरामद किया गया है। आपको बता दें कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।




 


देहरादून /  राजधानी देहरादून की नेहरू थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ एक शातिर को धर-दबोचा है। उसके पास से दस तोला सोना बरामद किया गया है। आपको बता दें कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। 


दरअसल, बीते 10 नवंबर को आशीष तिवारी निवासी मकान नंबर-72 लेन नंबर-4 कुंजापुरी बिहार थाना नेहरू कॉलोनी ने पुलिस को सूचना दी कि वह दिन के समय ड्यूटी पर गए हुए थे। इसके साथ ही उनकी पत्नी और बच्चे भी अपनी रिश्तेदारी में किद्दूवाला चले गए थे। 


जब वे वहां से वापस लौटे तो अंदर का नजारा देख उनके होश फाख्ता हो गए। चोरों ने घर से ज्वैलरी (गले का हार, नथ, दो चेन, दो जोड़ी पाजेब, अंगूठियां आदि) चोरी कर ली थी। शिकायतकर्ता की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने नई बस्ती हरे पुल के पास से आरोपित शोएब निवासी कुटला नवादा थाना नेहरू कॉलोनी को चोरी की ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। 


 


Sources:जेएनएन



टिप्पणियाँ

Popular Post