यूपी पुलिस को मिली सफलता, मुड़भेड़ में ढेर हुआ हिस्ट्रीशीटर का साथी


लखनऊ। कानपुर एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार चल रहा है। विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। 5 दिन बीत जाने के बाद भी विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं आया है। एसटीएफ विकास के करीबियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।अब इस बीच पुलिस ने विकास दुबे के दाहिना हाथ कहे जाने वाले अमर दुबे को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें, पुलिस ने अमर दुबे को मार गिराया है।कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों में मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथियों में अमर दुबे सबसे करीबी था। इस गोलीकांड के फरार अभियुक्तों के वायरल पोस्टर में अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था। एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह उसको एनकाउंटर में ढेर कर दिया।


Source :Agency news 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post