भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मेयर के खिलाफ प्रदर्शन


हरिद्वार/ युवा मोर्चा सप्त ऋषि मंडल के महामंत्री चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में नालों की सफाई नहीं होने ओर जलभराव के विरोध में ललतारो पुल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा मंडल महामंत्री चंद्रकांत पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर शहर की सफाई व्यवस्था संभालने में नाकाम सिद्ध हुई है। नालों में सफाई अब तक नहीं हो पायी है। शहर में जगह जगह गंदगी की ढेर लगे हुए हैं। मेयर पति लगातार नौटंकी कर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो युवा मोर्चा आंदोलन करने पर मजबूर होगा।


 


मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, पार्षद विनीत जोली व मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि जिस प्रकार से फेसबुक पर सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के लोग नाले की सफाई की लिस्ट जारी कर रहें हैं। उसके उलट कहीं पर भी सफाई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। सारे नाले गंदगी से भरे हुए हैं। मंडल मंत्री इष्ट देव सोनी, दीपांशु विद्यार्थी, सनी पवार व प्रदीप त्यागी ने कहा कि मेयर पति नाले में कूदकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर जनता को भ्रमित करने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नालों की सफाई कर व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पवन त्यागी, पूनम मखीजा, अंजू वधावन, पूनम माकन, सुरेंद्र मिश्रा, अजीत कुमार, पंकज शर्मा, विशाल मूर्ति भट्ट, शिवम ठाकुर, अशोक पंडित, राजकुमार, अंकुर, शगुन, नानू, शशांक शर्मा, मनोज राणा, वत्सल पाल बासु, जितेंद्र पांडे आदि शामिल रहे।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post