सुब्रमण्यम स्वामी बोले : उत्तराखंड भाजपा के नैतिक पतन से सच में दुखी


देहरादून। भाजपा के सीनियर लीडर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि वह उत्तराखंड में भाजपा के नैतिक पतन से सचमुच दुखी हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ उत्तराखंड में उनके केस के खिलाफ वकालत करने के लिए कुछ भाजपा के लोगों ने क्रिस्चियन संस्थाओं से आर्थिक मदद ली है।


सुब्रमण्यम स्वामी की इस पोस्ट के बाद उत्तराखंड में भी भाजपा असहज स्थिति का सामना कर रही है, वहीं पूरे देश भर में लोग उत्तराखंड भाजपा की आलोचना कर रहे हैं।


सुब्रमण्यम स्वामी की इस पोस्ट पर 4000 लोगों ने रिएक्ट किया है और 419 लोगों ने शेयर किया है।



इस पोस्ट पर 268 कमेंट आए हैं और अधिकांश कमेंट में उत्तराखंड भाजपा की आलोचना की गई है।


भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।


Source :Parvatjan


(Indian Idol news portal is not responsible for trueness of this news) 


टिप्पणियाँ

Popular Post