कोरोना अपडेट : आज 25 पॉजीटिव। कुल 1562 आंकड़ों में से आधे स्वस्थ


देहरादून। आज प्रदेशभर से 25 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना आंकड़ा 1562 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 831 मरीज ठीक होक घर जा चुके हैं।


आज शाम नौ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन में दो नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर के बुलेटिन में 23 कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे।


आज देहरादून से छह लोग पाजीटिव पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। इनमें से एक व्यक्ति स्थानीय है।


तीन लोग हरिद्वार जिले में सामने आए हैं।


नैनीताल जिले से छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।


पौड़ी गढ़वाल से एक व्यक्ति में पुष्टि हुई है।


उत्तरकाशी जिले से एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।


ऊधमसिंहनगर जिले से आज चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।


टिहरी गढ़वाल से आज दो लोगों में कोरोना पाया गया है।


रुद्रप्रयाग से भी आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वह दिल्ली से लौटा है।


अब तक प्रदेश में 33369 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 4943 सेंपल का अभी भी इंतजार है।


प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित 1562 मरीजों में से 831 लोग ठीक हो चुके हैं और अब वर्तमान में 731 एक्टिव मामले अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक प्रदेश में 15 संक्रमितों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। यहां कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 52 प्रतिशत है, जो राहत के रूप में देखा जा रहा है।



 


टिप्पणियाँ

Popular Post