किशोर उपाध्याय के गृह प्रवेश से टेंशन में विरोधी


देहरादून । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लगता है 2022 के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर ली है, जी हां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी में नया घर खरीद लिया है,जिसमें कल गृह प्रवेश भी किशोर उपाध्याय ने कर दिया है, किशोर उपाध्याय के टिहरी में घर खरीदने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि 2022 में किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा से ही क्या ताल ठोकने वाले हैं।


चर्चाएं इसलिए हो रही है क्योंकि 2017 का विधानसभा चुनाव किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा छोड़कर सहसपुर विधानसभा से लड़े थे, इसलिए टिहरी में नए घर खरीदने से कयास लगाए जा रहे हैं कि कि किशोर उपाध्याय ने टिहरी विधानसभा से ही चुनाव लड़ने का मन बना दिया,जिसके लिए वह टिहरी की जनता से जुड़ने के लिए अब टिहरी में ही डेरा डालने वाले।


किशोर उपाध्याय के करीबी लोगों की माने तो किशोर उपाध्याय ने तय कर लिया है कि वह 2022 का चुनाव टिहरी विधानसभा सीट से ही लड़ेंगे, क्योंकि टिहरी में किशोर उपाध्याय का खासा प्रभाव है 2012 में मामूली अंतर से चुनाव हारने के बाद किशोर उपाध्याय का 2017 में सहसपुर से चुनाव लड़ने का फैसला सबको चौंकाने वाला उस समय लगा था, लेकिन अब किशोर उपाध्याय टिहरी नहीं छोड़ना चाहते,जिसके लिए वह टिहरी की जनता के सम्पर्क में बना रहना चाहते है।


किशोर उपाध्याय ने खुद शोसल मीडिया के माध्यम से खुद इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने टिहरी में घर खरीदा है,जिसमे उन्होंने गृह प्रवेश कर लिया है,हालांकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से वह गृह प्रवेश में किसी को निमंत्रण न दे पाए हो।


किशोर की चाल से धन सिंह और धनै की बढ़ेंगी मुश्किलें


2022 का चुनाव यदि किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट से लड़ते हैं तो निश्चित तौर से पूर्व कैबिनेट मंत्री और पीडीएफ के सदस्य रहे दिनेश धनै की मुश्किलें बढ़ने वाली, वही 2017 में टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आए भाजपा विधायक धन सिंह नेगी की भी टेंशन किशोर उपाध्याय के टिहरी में लड़ने से बढ़ जाएंगे ।


 


क्योंकि किशोर उपाध्याय ने लंबे समय तक टिहरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और उनका अच्छा प्रभाव टिहरी विधानसभा सीट पर भी है। जिससे 2022 में किशोर उपाध्याय भुनाना चाहते हैं । खैर कुछ भी हो लेकिन 2022 में यदि अगर किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो टिहरी का रण दिलचस्प होने वाला है।


Source :Through vichar ek nai soch


 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post