डाॅ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की


देहरादून। सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) फेज-1 के अंतर्गत विश्वविद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने निर्माण कार्यों में हो रही लेट-लतीफी पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालयों व कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि अगर विश्वविद्यालयों में नियम समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किये गये तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में विभिन्न संरचनाओं ( पदतिंेजतनबजनतम ) के निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में रूसा फेज-1 के तहत रू. 87.43 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। लेकिन कई विश्वविद्यालयों ने इसे अभी तक पूरी धनराशि खर्च नहीं की। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे विश्वविद्यालय जिन्होंने रूसा फेज-1 की धनराशि खर्च नहीं की, उन्हें तत्काल इंफ्रास्टक्चर के निर्माण पूरे करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्हें स्पष्ट निर्देश दिये कि विश्वविद्यालयों निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत फेज-1 के तहत स्वीकृत धनराशि को खर्च कर फेज-2 में स्वीकृत धनराशि की मांग करें। बैठक में प्रमुख रूप से दून विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के अलावा माॅडल काॅलेज हरिद्वार आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।


बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्द्धन, कुलपति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय डाॅ पी.पी.ध्यानी, कुलपति दून विश्वविद्यालय डाॅ ए.के. कर्नाटक, सलाहकार रूसा प्रो. एम.एस.एम रावत, प्रो. के.डी. प्रोहित, नोडल रूसा डाॅ. रचना नौटियाल, संयुक्त सचिव एम.एम. सेमवाल, कुलसचिव जी. के. अवस्थी, एम.एस. मद्रवाल, दिनेश चंद्रा, डाॅ. ए. एस. उनियाल, विनोद कुमार सहित यूपी निर्माण निगम एवं ब्रिडकुल के अधिकारी मौजूद रहे।


 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post