बीजिंग एयरपोर्ट पर 1255 उड़ानें रद्द, ब्राजील में 24 घंटे में 35 हजार नए मामले


वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 45 हजार 958 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख 56 हजार 725 हो गया है। अब तक 43 लाख 6 हजार 426 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। वहीं, संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद बीजिंग एयरपोर्ट पर 1,255 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।


10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा


देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए


अमेरिका 22,08,400 1,19,132 9,03,041


ब्राजील 9,28,834 45,456 4,64,774


रूस 5,45,458 7,284 2,94,306


भारत 3,54,161 11,921 1,87,552


ब्रिटेन 2,98,136 41,969 उपलब्ध नहीं


स्पेन 2,91,408 27,136 उपलब्ध नहीं


इटली 2,37,500 34,405 1,78,526


पेरू 2,37,156 7,056 1,19,409


ईरान 1,92,439 9,065 1,52,675


जर्मनी 1,88,382 8,910 1,73,100


ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


ब्राजील: 45 हजार मौतें


दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।



यह फोटो ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया की है। यहां स्थानीय कलाकार कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।


अमेरिका: इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल संक्रमित


इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल क्वामे राउल ने कहा है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राउल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने खुद को अलग-थलग कर लिया है। राज्य में 1.33 लाख लोग संक्रमित हैं।


बीजिंग: 31 नए मरीज मिले


चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में संक्रमण के 31 नए मामले मिले हैं। बीजिंग एयरपोर्ट ने 1255 उड़ाने रद्द कर दी हैं। बीजिंग से बाहर जाने वाली 615 और आने वाले वाली 640 उड़ानें रद्द की गई हैं। यहां संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।



बीजिंग के एक स्टेडियम में कोरोना की जांच के लिए लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां मंगलवार को 31 नए मामले सामने आए हैं।


स्पेन: ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन किया जा सकता है


स्पेन का कहना है कि वह अपने यहां आने वाले ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन कर सकता है। स्पेन में अगले हफ्ते से यूरोपीय देशों के लिए सीमा खोली जा रही है। यहां अब तक संक्रमण के 2.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।



स्पेन में काम करने के बेहतर माहौल और अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी।


पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना होगा


राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोरोनावायरस से बचाने के लिए डिसइन्फेक्ट टनल बनाया गया है। उनसे मिलने आने वाले लोगों को इस टनल से गुजरना होगा। इसे रूस की ही कंपनी ने बनाया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 5.45 लाख संक्रमित हैं, जबकि 7284 लोगों की मौत हो चुकी है।


 


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संक्रमण से बचाने के लिए रूस की कंपनी ने स्पेशल डिसइन्फेक्ट टनल बनाया है।


इजराइल: 258 नए मामले


इजराइल में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,495 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। यहां मरने वालों की संख्या 302 है। इससे पहले मंगलवार को इजराइल रोजगार सेवा ने आंकड़े जारी कर बताया था कि अप्रैल के अंत में देश में बेरोजगारी दर 27.5% से गिरकर मई के अंत में 23.5% हो गई है।



टिप्पणियाँ

Popular Post