सामूहिक रूप से पढ़ रहे थे नमाज, पुलिस ने किया 15 को गिरफ्तार

 



सहारनपुर, 02 मई। पुलिस ने एक मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस के पहुंचने से भागे अन्य लोगों की पहचान भी शुरू कर दी है। मामला उमाही गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना नागल क्षेत्र के उमाही गांव स्थित मस्जिद में शुक्रवार की नमाज सामूहिक रूप से अदा की जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने तथा महामारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस उन लोगों की भी पहचान करने में जुटी है जो पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले थे।


टिप्पणियाँ

Popular Post