कांग्रेस ने भाजपा सरकार को वर्ष 2017 का चुनावी वायदा याद दिलाया : प्रीतम

 



देहरादून। कांग्रेस ने सरकार को वर्ष 2017 का चुनावी वायदा याद दिलाते हुए किसानों को कर्ज माफ करने को कहा है। शुक्रवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन और बेमौसमी बारिश की वजह किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। गेंहू की खड़ी फसल बर्बाद हुई है।तो फल- सब्जी तो करीब करीब चौपट हो गए हैं। किसान गहरे संकट में है।भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि सत्ता में आने पर किसान का कर्ज माफ किया जाएगा। पर, सत्ता हासिल करने के बाद सरकार अपना वादा भूल गई। प्रीतम ने कहा कि सरकार पहले तो फसलों के नुकसान के मुआवजे के मानक को सरल करे। दूसरा सारा कर्ज़ भी माफ करे।


टिप्पणियाँ

Popular Post