24 घंटे में कोरोना के 354 नये मामले,आठ की मौत,

COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 354 नए मामले आए हैं।


नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 354 मामले आए हैं और आठ लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शाम के चार बजे के करीब आयोजित अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि COVID-19 के अब तक कुल 4,421 मामलों की पुष्टि हुई है. 117 मरीजों की मौत हुई है और 326 ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से आठ लोगों की मौत हुई है.


लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं? इसको लेकर उन्होंने कहा कि सही वक्त पर सरकार के स्तर पर फैसला लिया जाएगा. अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आईसीएमआर ने अपने अध्ययन में स्पष्ट किया है कि कोविड-19 का एक मरीज अगर लॉकडाउन और सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन नहीं कर रहा है तो वह 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है.


सोशल डिस्टेंसिंग न हो तो एक मरीज 30 दिन में 406 लोगों को कर देगा बीमार


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि कोरोना वायरस यानि COVID-19 के अब तक कुल 4,421 मामलों की पुष्टि हुई है. 117 मरीजों की मौत हुई है और 326 ठीक हुए हैं.


कोविड 19 यानी कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी से लड़ाई में चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने पर कोई फैसला तो अभी नहीं हुआ है. मगर सरकार ने आंकड़ों के सहारे सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन की अहमयित पर आईना ज़रूर दिखाने की कोशिश जरूर की.


कोरोना से मुकाबले क़ई तैयारियों पर


सूचना साझा करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि क़ई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि कोविड19 बीमारी से बचाव में सोशल डिस्टेंसिंग एक बहुत कारगर उपाय है. कोविड19 वायरस की संक्रमण क्षमता पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का आकलन है कि इससे संक्रमित व्यक्ति 1.5 से 4 लोगों को संक्रमण दे सकता है.


ऐसे में एक ताजा आकलन का हवाला देते हुए अग्रवाल ने कहा कि यदि संक्रमण देने की औसत क्षमता 2.5 मानी जाए तो एक व्यक्ति 30 दिनों में 406 लोगों को यह बीमारी दे सकता है. वहीं यदि लॉकडाउन जैसे उपायों से सोशल एक्सपोजर या मिलने-जुलने के अवसर 75 फीसद तक कम कर दें तो संक्रमित व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति की संक्रमण देने का आंकड़ा केवल 2.5 ही आता है.


हालांकि 14 अप्रैल तक लगाए गए देश व्यापी लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाए जाने या उसमें बदलावों पर केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है. इस बीच तेलंगाना समेत क़ई राज्यों ने कोविड19 महामारी से उपजे हालात को देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढाने पर विचार किया जाए.


मौजूदा 21 दिनों के लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली, मुंबई, भीलवाड़ा, आगरा में छोटे-छोटे क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें सील करने की रणनीति बनायी गयी है.


लव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेलवे ने 2,500 डिब्बों में 40,000 आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं. वे प्रतिदिन 375 आइसोलेशन बेड तैयार कर रहे हैं और यह देश भर में 133 स्थानों पर चल रहा है.


ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के आर. गंगाखेडकर ने कहा कि देश में अभी तक 107006 टेस्ट हो चुके है. पिछले दिनो 11795 टेस्ट किए गए इसमें से 2530 टेस्ट निजी अस्पताल में हुए. अभी 136 सरकारी लैब काम कर रही हैं और 59 निजी लैब को परमिशन दी गई है.


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 75,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इसमें अधिकतर की मौत यूरोप में हुई है।


देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 5हजार 20 मरीज हो गए हैं।मंगलवार को 242 नए मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 69 केस बढ़े। वहीं,राजस्थान में 24, महाराष्ट्र-हरियाणा में 23-23,गुजरात में 19, मध्यप्रदेश-कर्नाटक   में 12-12, प.बंगाल-पंजाब  में11-11,ओडिशा में 2, जबकि असम और आंध्रप्रदेश में1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार शाम 6बजे तक देश में कोरोनासंक्रमण के कुल 4 हजार 789 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4 हजार 312 मरीजोंका इलाज चल रहाहै।352 ठीक हुए हैं, जबकि 124 की मौत हो चुकी है। इधर,देश में लॉकडाउन बढ़ाने की चर्चा के बीच, आईआरसीटीसी ने 3 निजी ट्रेनों के लिए बुकिंग 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दी है।


आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एपके जरिेएसामान्य ट्रेनों के लिए 15 अप्रैल से यात्रा के लिए ई-टिकट की बुकिंग की जा सकती है। इससे पहले, 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से 14 अप्रैल तक के लिए सभी ट्रेनों में बुकिंग बंद की गई थी। आईआरसीटीसी निजी ट्रेन के तौर पर दो तेजस एक्सप्रेस और एक काशी-महाकाल एक्सप्रेस का संचालन करता है।


लॉकडाउन पर कयास न लगाएं: स्वास्थ्य मंत्रालय


इससे पहले,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंस्पष्ट किया कि लॉकडाउन को बढ़ाने पर अभीफैसला नहीं किया गया है। कृपया इसे लेकर कोई कयास न लगाएं। इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों हवाले से कहा कहा था कि केंद्रीय सरकार कई राज्योंऔर विशेषज्ञों की अपील के बाद इस पर विचार कर रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी सोमवार को लॉकडाउन3 जून तक बढ़ाने का सुझाव दिया था। उत्तरप्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने भीकहा था कि हम 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म कर देंगे, ऐसा कह पाना अभी असंभव है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को लॉकडाउन के बाद का एक्शन प्लान तैयार करने को कहा था।


सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें


केंद्रीय मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को बताया गया कि कोरोना को मैनेज करने के लिए रणनीति राज्यों से साझा की गईहै। आगरा, भीलवाड़ा समेत कुछ जगहों पर इसके नतीजे अच्छे आए हैं।
रेलवे ने ट्रेन के 2 हजार 500 डिब्बों को आइसोलेशन कोच में बदल दिया है। इससे 40 हजार बिस्तरों का इंतजाम हुआ है। वे रोजाना 375 आइसोलेशन बेड तैयार कर रहे हैं। यह काम देश में 133 जगहों पर किया जा रहा है।
हॉस्टल, लॉज, स्टेडियम और पहले से मौजूद सुविधाओं को कोविड केयर सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर पर गंभीर मरीजों को रखा जाएगा।


आईसीएमआर के अध्ययन में पता चला है कि एक कोरोना संक्रमितलॉकडउन या सोशल डिस्टेंसिंगका पालन न करे तो वह 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।


8 दिन बाद में पहली बार कल संक्रमितों की संख्या घटी


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। हालांकि, बीते 8 दिनमें कल पहली बार ऐसा हुआ जब नएमामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 489 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी।अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद 6 अप्रैल तक हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई।


27  राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना


राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र       891      52     70
तमिलनाडु।   621      5       13
दिल्ली          525     7      16
केरल            327       2       59
आंध्रप्रदेश      304      4        5
तेलंगाना        364      12    33


राजस्थान।      325      12     25
उत्तरप्रदेश        308     3        25
कर्नाटक          175      4        20
मध्यप्रदेश         268     16     11
गुजरात            165     11      23
जम्मू-कश्मीर      109    2       4
प.बंगाल             91     6      13
हरियाणा             133   2      29
पंजाब                 90    7      4
बिहार                 32    1      11
चंडीगढ़               18    1       5
असम                  27    0     0
लद्दाख।               14    0     10
अंडमान-निकोबार 10    0     0
उत्तराखंड              31    0    4
छत्तीसगढ़             10    0    8
हिमाचल प्रदेश       18    2  1
गोवा                      7     0  0
ओडिशा               42   1  2
पुडुचेरी                 5    0   0
मणिपुर                2    0    1
झारखंड।              4   0    0
मिजोरम               1    0   0
अरुणाचल प्रदेश।   1   0   0
दादरा एवं नगर हवेली 1  0  0
त्रिपुरा                     1    0    0


*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ोंं के मुताबिक हैं। हालांकि,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि देश मेंकोरोनासंक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजोंका इलाज चल रहाहै।325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।


देश के 8 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों का हाल


मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 268:मंगलवार को भोपाल में12 नए मामले सामने आए।इनमें से 5 मरीज स्वास्थ्य विभाग से और 7 पुलिस विभाग से हैं।अब शहर में 71 संक्रमित हो गए हैं।राज्य में सबसे ज्यादा 151 पॉजिटिव इंदौर में हैं। दोनों शहरों के जिन इलाकों से संक्रमित मिले हैं, उन्हें सील कर दिया गया है। इंदौर में ऐसे 35 और भोपाल में 40 इलाकों को कंटोनमेंट एरिया घोषित किया गया है। इंदौर-भोपाल के अलावा मुरैना में 12, जबलपुर में 8, उज्जैन में 8, खरगोन में 4, बड़वानी में 3, ग्वालियर, शिवपुरी और छिंदवाड़ा में 2-2, बैतूल, विदिशा में 1-1 मामला आया है।
महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 891: राज्य में मंगलवार को 23 नए मामले आए।इनमें से मुंबई में 10, पिंपरी चिंचवड़ में 4, अहमदनगर में 3, बुलढाणा-नागपुर में 2-2 और ठाणे-सांगली में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थितआवास ‘मातोश्री’ के कुछ सिक्योरिटी गार्ड को आइसोलेशन में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग एक चाय की दुकान पर गए थे। इसका दुकानदार संक्रमित पाया गया है। उसके घर में रहने वाले 4 अन्य लोगों को भी क्वारैंटाइन किया गया है।
मुंबई में वर्सोवा के माॅडल टाउन ग्राउंड में आराम करते ये लोग बेघर हैं। लॉकडाउन के दौरान यहां इनके रहने का इंतजाम किया गया है।
राजस्थान; कुल संक्रमित- 325: राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए। इनमें से बांसवाड़ा में 4, जोधपुर में 9, जैसलमेर में 7, जयपुर में 3 और चूरू में 1 मरीज मिला। जैसलमेर के 7 संक्रमित बीकानेर के एक मरीज के संपर्क में आए थे।जोधपुर में संक्रमित मिले 9 लोग सोमवार को मिले मरीज के परिवार के लोग हैं।
हरियाणा; कुल संक्रमित- 133: मंगलवार को मेवात (नूह) जिले में तब्लीगी जमात से लौटे 16 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 30 हो गई। अब यहां सबसे ज्यादा प्रभावित मेवात जिला हो गया है। इसके बाद पलवल में 26 मरीज हैं।
उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 308: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बताया किआइसोलेशन वार्ड में 438 लोगों को और क्वारंटाइन में 4 हजार लोगों को रखा गया है। 61 हजार 500 से अधिक लोग निगरानी में रखे गए हैं।25 लोग ठीक हुए हैं।राज्य में कुल संक्रमितों में से 168 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं।उधर,फिरोजाबाद में 27 जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि 4 अप्रैल को उन्हें जांच के लिए लाया गया तो उन्होंने जिला अस्पताल की दीवार पर थूका था। उन्होंने अस्पताल में नमाज भी पढ़ी थी।
बिहार; कुल संक्रमित- 32: राज्य में बीते 2 दिन में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कुल संक्रमितोंं में से 11 ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकिएक मरीज की मौत हुई है। सोमवार को 5 मरीज ठीक हुए। इनमें 4 सीवान और 1 पटना का रहने वाला है।
पटना में सरकारी राशन की दुकान पर लगी भीड़। शहर में कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।
गुजरात; कुल संक्रमित- 165: यहां मंगलवार को संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए। इनमें से अहमदाबाद में 13, पाटण में 3 और भावनगर, आणंद और साबरकांठा में 1-1 मरीज मिला है। उधर,सूरत की डॉ. संजीवनी का आरोप है कि उनके पड़ोसी उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि मुझे निश्चित ही संक्रमण होगा, इसलिए मुझे अस्पताल से यहां नहीं आना चाहिए।
दिल्ली; कुल संक्रमित- 525: दिल्ली के नरेला में क्वारैंटाइन किए गए तब्लीगी जमात के लोगों में से 2 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि जब वे सैनिटाइजेशन करने पहुंचे तो ये दोनों कमरेके सामने ही पॉटी कर रहे थे। राजधानी में अब तक 525 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 329 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। यहां अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह फोटो दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के पास का है। यहां लॉकडाउन के दौरान वॉलंटियर्स गरीबों को खाना बांट रहे हैं।
प.बंगाल, कुल संक्रमित- 91: मंगलवार को 11 नए मामले सामने आए। इस बीच,ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार राज्य में कोरोनावायरस से जुड़े आंकड़ों को लेकर विवाद पैदा कर रही है।उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ 61 संक्रमित हैं। इनमें से55 मरीज 7 परिवारों के ही हैं। ये सभी ऐसे हैं जो या तो विदेश से लौटे हैं या फिर किसी मरीज के संपर्क में आए हैं।


टिप्पणियाँ

Popular Post