उत्तराखंड के दस भाजपा नेता बने दायित्वधारी

 




देहरादून/  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के दस नेताओं को नए साल के पहले ही महीने में बड़ा तोहफा दिया है। इन सभी को विभिन्न विभागों का दायित्वधारी बनाया गया है। इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंत्रिमंडल में रिक्त तीन स्थानों को भरने के संकेत दिए थे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इन स्थानों के लिए चालीस से ज्यादा विधायक दावेदार हैं। इनमें किसकी ताजपोशी की जाए इसकी चुनौती भी खड़ी है। हालांकि इन सबके बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लंबे समय से विभागों में दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं पर मेहरबान हुए हैं।  दायित्व प्राप्त करने वालों में राजीव सिंह को उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष बनाया गया। विश्वास डाबर को उत्तराखंड आवास.विकास परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई ।.बहादुर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतर सिंह असवाल बने सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष।अतर सिंह तोमर को  सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शोभा राम प्रजापति को माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। फाकीर राम टम्टा को समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। .खेम पाल सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। करन सिंह बोहरा को उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष। सुशील चौहान को जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


टिप्पणियाँ

Popular Post