दर्जी की दुकान में आग लगने से सात लोगों मौत

 


यहां एक दर्जी की दुकान में आग सलगने से सात लोगों की मौत की दर्दनाक खबर आ रही है। मिला जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में आज (बुधवार) तड़के एक दर्जी की एक दुकान में आग लगने के कारण दो बच्चों समेत सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार छावनी क्षेत्र के दाना बाजार स्थित दुकान में सुबह तड़के करीब चार बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि दर्जी की दुकान अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ एक इमारत के भूतल पर स्थित थी जबकि ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे। पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि ‘‘दुकान में तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई।

पुलिस को घटना की जानकारी सुबह सवा चार बजे मिली। आग लगने के बाद उसका धुआं पहली मंजिल में पहुंच गया, जहां दुकान के ऊपर एक परिवार रहता था। दम घुटने से सात लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण जांच के बाद पता चल सकेगा।

टिप्पणियाँ

Popular Post