उत्तराखंड में कल मतदान, 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना

 



देहरादून: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को पहले चरण का मतदान होगा। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर-शराबा थम चुका है वहीं पूरे प्रदेश में शराबबंदी लागू हो गई है।आपको बता दें मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने.ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं।

वहीं, आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने-अपने स्थान को रवाना की जाएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, आज प्रत्याशी केवल डोर.टु.डोर प्रचार कर सकेंगे।चुनाव के लिए जनपद चमोली में 544 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की लिए रवाना होंगी। जबकि 40 पार्टियां दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को ही मतदान केंद्रों तक पहुंच गई हैं। चमोली जिले की तीनों विधानसभा में कुल 584 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों का भाग्य इनमें कैद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, प्रदेश में शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, वह वोट डाल सकेंगे।

टिप्पणियाँ

Popular Post