जानलेवा हैं ये पौधे,कुछ की खुशबू लुभाती तो किसी का फल देता धोखा

 


पौधों में जहर होना कोई अनोखी बात नही हैं। दुनिया में बहुत से पेड़ हैं जिनके हिस्से बहुत ही जहरीले होते हैं और उनसे किसी इंसान की जान भी जा सकती है। कुछ पौधे तो जहरीले होने के बाद भी बहुत सुंदर होते हैं, तो किसी की खुशबू बहुत ही ज्यादा लुभाती है। वहीं कुछ के फल मशहूर फलों की तरह दिखते हैं।पौधों के बारे में अमूमन माना जाता है कि ये दूसरे जानवरों के लिए भोजन और पोषण का स्रोत होते हैं और कई पौधो में तो इलाज तक की ताकत होते है। वहीं कई पौधे ऐसे होते हैं जो इतने जहरीले होते हैं कि ना केवल इंसान या किसी जानवर की सेहत खराब कर देते हैं बल्कि जानलेवा भी हो सकते हैं।

आइए ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं जो इंसानों के लिए बहुत जहरीले होते हैं।हिप्पोमेन मैनसिनेला को मौत का पेड़ भी कहते हैं। मूल रूप से मेसोअमेरिका और कैरेबियन द्वीप में पाए जाने वाले इस पेड़ को फल को खुशबू बहुत अच्छी लगती है और दिखने में भी यह सेब की तरहदिखाई देता है। लेकिन यह बहुत ही जहरीला फल होता है। इस दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ माना जाता है। इसे खाने से जलन, उल्टी और डायरिया की समस्या होती है और यहां तक कि इंसान की मौत तक हो सकती है।ओलेंडर नेरियम की खासियत जहरीलापन ही है। इसके हर हिस्से में जहर होता है।

ओलेंडर का जहर इतना शक्तिशाली होता कि अगर मधुमक्खियों ने उसके फूल के पराग से शहद बना लिया तो यह शहद तक जहरीला हो जाता है। इसके जहर से इंसान की मौत तक हो जाती है। लेकिन फिर भी इस पौधे के फूल और पत्तियों को सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसकी खुशबू भी बहुत आकर्षक होती है।कैस्टर आयल एक प्रकार का वनस्पति तेल है जो और रिसिनस कम्यूनस से निकलता है। इसकी मोटी टही और सिंदूरी और गहरे बैंगनी रंग की पत्तियां होती हैं। इनके ऊपर एक रिसिन नाम का एक जहरीला सफेद पाउडर होता है। इसे उल्टी, पेट में दर्द और अंदर ब्लीडिंग, किडनी की नाकामी, यहां तक की समय पर उपचार ना मिलने पर मौत भी हो जाती है।सफेद स्नेकरूट वैसे तो हानिकारक पौधा नहीं है लेकिन इसके छोटे सफेद फूल में जहरीला अल्कोहोल होता है।

इसे खाने वाले जानवरों का दूध जहरीला होता है। यह जहर मवेशियों के जरिए इंसानों में फैल सकता है। इस पौधे को खाने से जानवरों का दूध और यहां तक मांस तक जहरीला हो जाता है। इसमें उल्टी, कमजोरी, पेट में असहजता, और यहां तक की मौत तक हो सकती है।लिली ऑफ वैली अपनी खास खुशबू के लिए मशहूर है, लेकिन फिर भी इसके हिस्से जहरीले ही होते हैं। इसे खाने वाले लोगों को नींद, उल्टी, रैशेस, डायरिया, जैसी समस्याएं हो सकती है और यहां तक की ध्यान देने पर इंसान की मौत भी हो सकती है। फिर भी यह फिनलैंड का राष्ट्रीय फूल है। जबकि इसे छूने से भी त्वचा में खुजली जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

डेडली नाइटशेल का फूल दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले फूलों में से शुमार किया जाता है। इसकी गहरे हरे रंग की पत्त्तियां, घंटी के आकार के फूल और बैंगनी रंग का फल होता है। इसके हिस्सों को खाने से नर्वस सिस्टम पर सीधा और गहरा असर होता है। यहां तक कि इससे व्यक्त तो पैरालिसिस तक हो सकता है। छोटे बच्चे इसके दो ही बेर मर सकते हैं जबकि वयस्कों के लिए 10 से 20 बेर की जरूरत होती है।गुलाब की तरह लाल रंग के फल वाला एब्रस प्रकेटोरियस के पेड़ के बीज वैसे तो खतरनाक नहीं होते हैं पर जब इन्हें काटने या खरोंचने पर भी जानलेवा हो जाते हैं। ये एक तरह के लाल रंग के मटर के दाने लगते हैं। इनके बीज के अंदर का हिस्से जिसे एब्रिन कहते हैं, केवल 3 माइक्रोग्राम हीएक इंसान को मारने के लिए काफी है।


Sources:News 18

टिप्पणियाँ