इस देश में भी है'ताज महल',अनोखी प्रेम कहानी से इसका संबंध

 


दुनिया में अपनी पत्नी प्रेमिका के लिए बहुत से लोगों ने प्यार की अलग- अलग निशानियां बनाई हैं। लेकिन इसमें सबसे नायाब और खास तो ताजमहल को ही मना जाता है। इतनी शानदार कलाकृति को यूं ही दुनिया का सांतवा अजूबा नहीं कहा जाता है। वहीं दुनिया में कई और भी इमारतें हैं जो लोगों ने अपने पत्नी या प्रेमिका के लिए बनाई हैं।

उन्हें ताजमहल की तरह कहा जाता है। इसी आधार पर यूके में एक इमारत है जिसे बहुत से लोग कई कारणों से यूके का ताजमहल कहते हैं। बेशक ये ताजमहल की तुलना में कुछ नहीं, फिर भी पर्यटकों को लुभाने में कम नहीं है।

यूके के एसेक्स का यह आकर्षण “अ हाउस ऑफ एसेक्स” या जूली हाउस कहलाता है। यह अजीब इमारत 2015 में स्टूर नदी के पास रैबनेस में बनाई गई थी। इसे ग्रेसन पैरी नाम के कलाकार ने बनया था। ये अपनी खूबसूरती के साथ बनवाने के कारण के लिए भी मशहूर है।

इस इमारत को बनने में पांच साल का समय लगा था और ताजमहल की तरह यह भी एक महिला की समाधि के तौर बनवाया गया था। इसे जूली कोप के पति ने उसके दुर्घटना में हुई मौत के बाद बनवाया था। भारत के ताजमहल को भी मुगल बादशाह शाहजहां ने अपने पत्नी मुमताज महल की याद में बनावाया था।

इसे बनवाने वाले दार्शनिक एलन डी बैटन ने इसे बनवाते समय कहा था कि यह परियोजना एसेक्स को प्रदर्शित करती है। यह तजमहल कीतरह किसी रानी के लिए तो नहीं, बल्कि एसेक्स की आम महिला जूली के लिए बना प्यार का मंदिर है।



इस घर में चार छोटे हिस्से हैं जिन्हें दो हजार हरे और सफेद टाइल से बनाया गया है। इसमें दो बेडरूम हैं जिसमे हर एक में दो बेड हैं। यहां दो बाथरूम हैं ऊपर आने जाने के लिए दो सीढ़ियां हैं। इसमें अलग से किचन और एक अलग डाइनिंग रूम भी है। यहां की छतपर एक मोटरबाइक भी टंगी है, जो जूली के एक फूड डिलिवरी ड्राइवर की गाड़ी से टकरा कर मारे जाने की दास्तान बताती है।

यह इमारत एक आकर्षक पर्यटक केंद्र के रूप में बदलती जा रही है। यहां रह चुके मेहमान इसकी खुल कर तारीफ करते हैं। यहां एक रात का किराया कम से कम 500 पाउंड से शुरू होता है। यहां चार लोग भी मिल कर दो रातों में 250 पाउंड प्रति व्यक्ति के खर्चे पर रह सकते हैं। यह लंदन से एक घंटे की दूरी पर है।

Sources:News 18

टिप्पणियाँ