राजस्थान के अगले सीएम होंगे भजनलाल शर्मा



राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर सहमति बनी। भजन लाल शर्मा राजस्थान के बड़े ब्राह्मण चेहरा है। सांगानेर से वह पहली बार विधायक बने हैं। वह चार बार संगठन के महामंत्री रह चुके हैं। भजन लाल शर्मा अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं,वह पहली बार विधायक बने हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम की घोषणा भाजपा की वसुंधरा राजे ने की, जिनका नाम भी शीर्ष पद के दावेदारों में था। भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था।

टिप्पणियाँ