ब्रिज पर ही पूरा मोहल्ला,बने हैं लोगों के घर, इंजीनियरिंग का अनोखा नमूना!

 


दुनिया में कई ऐसे अनोखे देश हैं जो अपनी इंजीनियरिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। पर चीन इस मामले में सबसे अलग है। तकनीक से लेकर आर्किटेक्चर की बात हो, तो चीन का कोई मुकाबला नहीं है। यहां आपको हैरतंगेज इमारतें, पुल, और अन्य तरह की चीजें मिल जाएंगी, जो अपने में बेहद अनोखी होती हैं। ऐसी ही एक चीज चॉन्गकींग नाम के शहर में है। यहां एक पुल है, जिसपर लोग गाड़ी नहीं चलाते, बल्कि रहते हैं। इस पुल पर लोगों के घर बने हुए हैं।

ट्विटर अकाउंट @tradingMaxiSL पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक पुल नजर आ रहा है। उस पुल के ऊपर घर बने हुए हैं। आपको बता दें कि ये पुल चीन में है। चीन के चॉन्गकींग शहर में एक नदी बहती है। उसका नाम है लिजियांग नदी। इस नदी के ऊपर एक पुल बना है जो 400 मीटर लंबा है। इस पुल पर आपको ट्रैफिक नहीं, लोगों के घर दिखेंगे। पूरा का पूरा मोहल्ला इस पुल पर रहता है।


पुल पर बना दिया घर

इस पुल पर बने घर चीनी और वेस्टर्न वास्तु-कला के बने हुए हैं। ये जगह आज के वक्त में एक बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बन चुकी है और लोग इसे देखने जरूर आते हैं। ये ब्रिज लिनशी टाउनशिप में बना है। ये मोहल्ला अपने में इंजीनियरिंग का अनोखा नमूना है। पुल पर लोग रहते भी हैं, और स्कूटी आदि भी चलाते हैं। इसको बनाने के पीछे उद्देश्य था कि चीनी सरकार ऐसा मोहल्ला बनाना चाहती थी जिसे टूरिस्ट प्लेस की तरह डेवलप किया जा सके। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस पुल और इसपर बने घरों की हालत खसता हो चुकी है। इसकी देखरेख अच्छे से नहीं की जा रही है, इस वजह से टूरिस्ट भी यहां ज्यादा नहीं आते हैं।

वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

ट्विटर के इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कुछ लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ए ने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब लंदन ब्रिज भी इसी तरह का हुआ करता था। एक ने कहा कि किसी प्राकृतिक आपदा के वक्त क्या ये जगह महफूज रहेगी? एक ने कहा कि ब्रिज के पास काफी खाली जगह है, तो फिर ब्रिज बनाने की क्या जरूरत थी!

टिप्पणियाँ