एक मात्र प्राणी,जो अंतरिक्ष में हुआ था प्रेग्नेंट,33 बच्चों को दिया था जन्म!

 


अजब-गजब:अंतरिक्ष की बात आती है तो लोगों के दिमाग में कई ऐसे सवाल होते हैं जिनका जवाब बहुत से लोगों के पास नहीं होता है। बहुत से लोग एक सवाल करते हैं कि अंतरिक्ष में दूसरे जीव, यानी एलियन रहते हैं या नहीं। अब एलियन का तो हम दावे से नहीं कह सकते, पर ऐसे एक जीव के बारे में जरूर बता सकते हैं जो धरती का एक मात्र जीव है, जो अंतरिक्ष में प्रेग्नेंट हुआ था। इस जीव ने एक-दो नहीं, 33 बच्चों को जन्म दिया था। चलिए आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी देते हैं।

मैशेबल वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार रूस के एक कॉकरोच के नाम ये खिताब दर्ज है कि वो दुनिया का एक मात्र जीव है जो स्पेस में प्रेग्नेंट हुआ था। ये वाकया है 14-26 सितंबर, साल 2007 का। इस कॉकरोच का नाम नाडेज्डा (Nadezhda) था। इस कॉकरोच को एक एक्सपेरिमेंट के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया था। नाडेज्डा का अर्थ होता है होप यानी उम्मीद। रॉसकॉसमॉस फोटॉन एम बायो सैटलाइट के जरिए इसे और इसके साथ अन्य कॉकरोच को स्पेस में भेजा था। वहां पर होप ने बच्चे कंसीव किए और 12 दिन की अपनी यात्रा को पूरा कर के धरती पर आ गई।

कॉकरोच के शरीर पर आया बदलाव

धरती पर आने के बाद इस कॉकरोच ने 33 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। हैरानी इस बात की है कि ये सारे कॉकरोच सामान्य रूप से खा-पी रहे थे। धरती पर जो कॉकरोच पैदा होते हैं, वो एक पार्दर्शी खोल के साथ जन्म लेते हैं। जैसे-जैसे उनकी आयु बढ़ती है, वो खोल गहरा और भूरे रंग का होता चाला जाता है। फिर वो वैसा ही रूप रंग ले लेते हैं जैसा हम धरती पर मौजूद कॉकरोच को देखते हैं। पर जो कॉकरोच स्पेस में पैदा हुए, उनके ऊपर का खोल तेजी से काला हो रहा था।

शरीर में इस वजह से आया बदलाव

जब इस खोल और उसके रंग पर वैज्ञानिकों ने शोध किया तो उन्हें पता चला कि ये सारा बदलाव ग्रैविटी के कारण है। अंतरिक्ष में ग्रैविटी की कमी थी, जिसके चलते ऐसा बदलाव इनके अंदर आया। बाद में ये भी पता चला कि होप नाम के इस कॉकरोच के जब एक बच्चे ने जन्म दिया, तो उसका बच्चा सामान्य रूप का नजर आ रहा था, जैसा धरती पर जन्म लेने वाले कॉकरोच लगते हैं। उनकी लाइफ साइकिल सामान्य कॉकरोच

 

Sources:News 18

टिप्पणियाँ