सतपुली.एकेश्वर रोड पर दो बसों की टक्कर, 22 यात्री घायल

 


 कोटद्वारः सतपुली -एकेश्वर रोड पर दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें 22 यात्री घायल है। इस सूचना पर थाना सतपुली पुलिस एवं एसडीआरएफ राहत व बचाव उपकरणों के घटनास्थल पहुंची। जानकारी के मुताबिक,UK 15PA 0241(32 सवारी) एवम UK 15PA 0825 (14 सवारी) की आमने सामने की टक्कर हुई है।

दुर्घटना में कुल 22 लोग सामान्य रूप से घायल हुए है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। घायलों को उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया है। बसों में सवारियों की संख्या क्षमता से ज्यादा नहीं थी। कुल 22 महिला/ पुरुष उक्त दुर्घटना में घायल हुए है। जिनमें से 10 घायलों को हंस हॉस्पिटल,सतपुली भेजा गया है। अन्य को मौके से ही प्राथमिक उपचार देकर उनके परिजनों के साथ घर भेजा गया।

 

 

 

टिप्पणियाँ