मंगलोर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन

 


हरिद्वार  जनपद की मंगलौर विधानसभा के बसपा विधायक हाजी सरबत करीम अंसारी का निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थेए मंगलोर विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए थे उन्होंने मंगलोर विधानसभा से पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन 2012 में बसप्पा के टिकट पर चुनाव लड़का विधायक चुने गए थे। फिर 2022 में पुनः विधायक चुने गए थे वे पिछले काफी समय से बीमार चल थे उनका दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,,और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया ।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अनेक नेताओं ने शोक जताया है। साथ ही उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया।उनका अंतिम श्रद्धांजलि देने लोग बड़ी संख्या में मंगलौर पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता श्री सरवत करीम अंसारी जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतसरवत करीम अंसारी जी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

टिप्पणियाँ