झोपड़ी हटवाने पहुंचे BJP नेता को महिला ने पीटा,फाड़े कपड़े ।FIR दर्ज

 


कानपुर में एक महिला की झोपड़ी हटवाने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की पिटाई कर दी गई। महिला और उनके साथ के लोगों ने भाजपा नेता को पीट-पीटकर कपड़े तक फाड़ दिए। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। फिलहाल, भाजपा नेता ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करा दी है।

वहीं, एक महिला ने भी भाजपा नेता के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में थाने में शिकायत दी है। मामले में पुलिस का कहना है महिला ने और उसके घरवालों ने युवक (भाजपा नेता) की पिटाई की है। उसके कपड़े फाड़ भी डाले। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि घटना कानपुर के नर्वल इलाके स्थित भगुआ पुर गांव की है। जहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकिशोर साहू कुछ लोगो को साथ लेकर एक महिला की झोपड़ी दिखाने गए थे। बताया जा रहा है राजकिशोर ने वहां पर एक जमीन का सौदा कराया था। जमीन के बगल में महिला की झोपड़ी थी जिसको हटाने के लिए वह बात करने पहुंचे थे।

इसी दौरान महिला और उसके परिजनों ने राजकिशोर को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में राजकिशोर के कपड़े फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर डाला गया। महिला कुछ लोगों से वीडियो बनाने को भी कहती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामले में राजकिशोर ने महिला और उसके परिजनों कब खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है, जिसकी जांच चल रही है। दूसरी तरफ महिला ने भी भाजपा नेता राजकिशोर के खिलाफ छेड़खानी करने की एप्लीकेशन थाने में दी है।

एसीपी अमरनाथ यादव का कहना है महिला उसके परिजनों ने राजकिशोर को मारा-पीटा है। उसके कपड़े भी फाड़ डाले। जिसकी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने जो एप्लीकेशन दी है वह पेशबंदी में मानी जा रही है। फिर भी हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं


Sources:AajTak

टिप्पणियाँ