चांद पर एक और कदम,चंद्रयान.3 लॉन्च,अंतरिक्ष में लहराया भारत का परचम

 


चंद्रयान.2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई जब एक बार फिर चंद्रयान.3 मिशन के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया गया। 14 जुलाई को दोपहर 2ण्30 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। 50 वर्ष पहले की तुलना में यह कार्य अभी भी काफी कठिन है। एक बार फिर भारत की ये कोशिश की अपना डंका पूरे अंतरिक्ष में बजाया जाए। एक के बाद एक तमाम लेवल को क्रास करता हुआ चंद्रयान.3 चांद के सफर पर निकल चुका है।


साउथ पोल पर ही क्यों उतरेगा लैंडर

अभी तक कोई देश यहां नहीं पहुंचा है। चंद्रयान.1 मिशन के दौरान साउथ पोल में बर्फ के बारे में पता चला था। यहां सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंचती। चांद के साउथ पोल में ठंडे क्रेटर्स ;गड्ढों में शुरुआती सौर प्रणाली के लुप्त जीवाश्म रिकॉर्ड मौजूद हो सकते हैं। अगर चंद्रयान.3 यहां लैंड करता है तो यह पहली बार होगा।
हटाया गया 5वां लैंडरइस बार लैंडर में चार ही इंजनए 5वां हटाया लैंडर में चारों कोनों पर लगे चार इंजन ;थ्रस्टरद्ध तो होंगेए पिछली बार बीचोंबीच लगा पांचवां इंजन नहीं होगा। फाइनल लैंडिंग केवल दो इंजन की मदद से ही होगीए ताकि दो इंजन आपातकालीन स्थिति में काम कर सकें।

ऐसा है सफर

सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से चंद्रयान.3 की लॉन्चिंग।

स्टड3ड4 रॉकेट श्चंद्रयान.3श् को चांद के सफर पर ले जाएगा।

24.25 अगस्त तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग होगी।

मकसद क्या है

चंद्रयान.3 मिशन के पीछे पहला मकसद तो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की क्षमता प्रदर्शित करना ही है। इसके साथ भेजे जा रहे यंत्र आगे के महत्वाकांक्षी अभियानों के लिए कुछ बहुत जरूरी ऑब्जर्वेशन भी करेंगे। लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पासए 70 डिग्री अक्षांश और 32 डिग्री देशांतर में उतारने का सबसे बड़ा उद्देश्य है यहां बर्फ मिलने की संभावनाओं का पता लगाना।

टिप्पणियाँ