मंदिर को बनाया मौत का अड्डा,सायनाइड मलिका की खौफनाक कहानी

 


नई दिल्ली: अमीर बनने की चाहत भी कितनी अजीब चीज है। इस अमीर बनने के ख्वाब में इंसान जरायम के दलदल में किस कदर उतर जाता है सुनकर आपके होश उड़ जायगे। आपको एक ऐसी किलर लेडी के बारे में बताते हैं जिसने मंदिर को मौत का अड!डा बनाया और भगवान के चरणों में रहकर मौत का प्रसाद बांटा। जी हां ये किलर लेडी है केडी केमपम्मा इसकी आंखों में केवल दिन-रात अमीर बनने का ख्वाब था। आंखों में अमीरी के सपनों को पालने वाली ये तहिला भारत की पहली महिला सीरियल किलर बन गई। इस महिला ने केवल अमीर महिलाओं को अपना निशाना बनाया वल्कियह इतनी चालाकी से हत्याओं को अंजाम देती थी कि उसने आठ सालों में 6 महिलाओं की हत्या कर दी थी और किसी को भी इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। केडी केमपम्मा नाम की महिला ने इंसान तो दूर की बात भगवान को भी नहीं छोड़ा था। यह भगवान के चरणों में ही सीरियल किलिंग करती थी।ये मौत बांटने वाली मलिका कर्नाटक की रहने वाली है इस महिला सीरियल किलर को सायनाइड मलिका के नाम से भी जाना जाता है।

इसका यह नाम यूं ही नहीं पड़ा बल्कि इसके क्रूर कृत्य के कारण केमपम्मा को सायनाइड मलिका कहा जाता है क्योंकि यह सायनाइड मिलाकर ही हत्याओं को अंजाम देती थी। आज से 25 साल पहले सायनाइड मलिका ने पूरे बेंगलुरु में हड़कंप मचा दिया था। महिलाओं को घरों से बाहर जाने में भी डर लगने लगा था। वह सोचती थी कि कहीं अगला निशाना वो न बन जाए।कर्नाटक की रहने वाली सायनाइड मलिका बेंगलुरु के एक मंदिर में रहती थी और इसने मंदिर को ही अपने पापों का घर बना लिया था। ये मंदिर में आने वाली अमीर महिलाओं को अपना निशाना बनाती थी। यह खुद को भगवान की सबसे बड़ी भक्त बताती थी। केमपम्मा ये भी दावा करती थी कि मंदिर ले जाकर ये महिलाओं के सारे दुख-दर्द दूर कर देगी।यह उन महिलाओं को अपना निशाना बनाती थी जो घर-परिवार,नौकरी और बच्चा न होने से दुखी होती थीं। ऐसी महिलाएं अक्सर इस किलर लेडी के जाल में फंस जाती थीं। सायनाइड मलिका महिलाओं को विश्वास दिलाती थी कि उसके पास वो साधना है जिसकी बदौलत वो उनकी जिंदगी में सुख ला देगी।

उसके ऐसे चमत्कारिक दावों के कारण महिलाएं आसानी से उसकी शिकार बन जाती थी।आंखों में अमीरी के ख्वाब और सामने हैं दुखी अमीर महिलाएं। ये उन महिलाओं की तरह अमीर बनना चाहती थी और यहीं से इसके शातिर दिमाग में एक ऐसे खौफनाक अपराध ने जन्म लिया जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यह महिला जितनी शातिर थी उससे कहीं ज्यादा इसके प्लान शातिर होते थे। ये मंदिर में आने वाली अमीर महिलाओं से मिलती जुलती और उनके दुखों के बारे में जानती।ये उन्हें भगवान के चमत्कार की कहानियां सुनाती और उन्हें अपने झांसे में लेकर उनके कष्टों को दूर करने की बात करती। दुखी महिलाएं इस फरेबी महिला के झांसे में आ जाती थी। यह उन्हें एक खास अनुष्ठान के लिए सुनसान जगह पर बुलाती। वहीं, महिलाओं को पूरे गहनों को पहनकर आने के लिए कहती थी। यह अनुष्ठान के लिए ये या तो एकदम सुबह का वक्त चुनती या फिर रात का समय चुनती थी। जिससे किसी को भी इस पर शक न हो।महिलाओं को विश्वास दिलाने के लिए यह पहले मंदिर में पूजा-पाठ करती फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाती थी।

वहां ले जाने के बाद यह अनुष्ठान करती फिर महिला को आंख बंद करने के लिए कहती। इस दौरान ये महिला के प्रसाद में सायनाइड मिलाती और फिर उस महिला को दे देती। सायनाइड मिले हुए प्रसाद को खाने के बाद मौके पर ही महिला की ही मौत हो जाती थी। उसके बाद यह महिला के शव पर पहने हुए एक-एक गहनों और पैसों को लेकर फरार हो जाती थीसायनाइड मलिका ने साल 1999 में बेंगलुरु की रहने वाली ममता राजन को अपना पहला निशाना बनाया था। महिला से चिकनी चुपड़ी बातें की और दुखों को कम करने के नाम पर फरेब धार्मिक अनुष्ठान किया और प्रसाद में सायनाइड मिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसी साल ने इसने 5 अमीर महिलाओं की हत्या कर दी थी। कातिल कौन है ये बेनकाब नहीं हो रहा था। लेकिन, फिर उसने अपना प्लान चेंज किया। पुलिस को इस पर शक न हो इसलिए अब इसने कुछ सालों तक हत्या नहीं की और यह अमीर घरों में जा कर साफ-सफाई का काम करने लगी थी। एक घर में यह चोरी करते पकड़ी गई थी,जिसके बाद इसे छह महीने की जेल की सजा हुई थी।जेल से बाहर आने के बाद इसके अमीर बनने के ख्वाबों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया और इसने हत्याओं का वही पुराना पैंतरा अपनाया।

5 कत्ल करने के बाद इसने साल 2006 में बड़ी घटना को अंजाम दिया। साइनाइड मलिका ने इस बार बेंगलुरु की रहने वाली नागवेणी नाम की एक बेहद अमीर महिला को अपना निशाना बनाया। नागवेणी को कोई संतान नहीं थी,इसलिए वह आसानी से इस फरेबी महिला के जाल में फंस गई।उसी पुराने अंदाज में केमपम्मा ने पूजा-पाठ और एक खास साधना करवाने के लिए इस महिला को भी सुनसान इलाके में ले जाकर सायनाइड दे दिया। इस बार की हत्या से फिर से महिलाएं खौफजदा हो गईं। पुलिस ने अब पूरा फोकस सायनाइड पर किया और उन्होंने सभी पुरानी फाइलें खोली और सभी की कड़ी एक.दूसरे से जुड़ती थी।पुलिस को पता चल गया कि किलिंग का तरीका पहले भी यही था और अभी भी यही है। वहीं, उन्होंने यह भी पाया कि सभी हत्याएं लूट के इरादे से ही की गई हैं। पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ते हुए सायनाइड मलिका तक पहुंच गई और उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। केडी केमपम्मा उर्फ सायनाइड मलिका के पास अपने गुनाहों को कबूल करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। उसने पुलिस कस्टडी में कबूल किया कि इसने आठ महिलाओं को प्रसाद में सायनाइड मिलाकर दे दिया। वो अमीर बनना चाहती थी, ये उन अमीर महिलाओं की तरह ही दिखना चाहती थी और इसलिए इसने ये खौफनाक रास्ता चुना। 2012 में इसे अदालत ने सजा-ए.मौत दी। हालांकि, बाद में मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया और अब ये बेंगलुरु की जेल में सजा काट रही है।


साभार: आज तक

टिप्पणियाँ

Popular Post