विकी डोनर बनने के चक्कर में लगी गंदी लत, 62 महिलाओं को बनाया मां, अब ढूंढ रहा है सच्चा प्यार

 


भारत में जब विकी डोनर मूवी रिलीज हुई, तब जाकर लोगों को ये कांसेप्ट पता चला। उससे पहले ज्यादातर लोगों को स्पर्म डोनेशन के बारे में नहीं पता था। लेकिन आज भी भारत में इसे कुछ ज्यादा इज्जत से नहीं देखा जाता। हालांकि, विदेशों में स्पर्म डोनर्स के लिए काफी रिस्पेक्ट है। लोग उनके काम की सराहना करते हैं। ऐसे कपल जो अपनी फैमिली शुरू नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें अपना स्पर्म डोनेट कर पेरेंट्स बनने का सुख देना काफी अच्छा माना जाता है।

इस काम में महारत हासिल की है 32 साल के काइल गोरडी ने।लॉस एंजिलिस में रहने वाले काइल को ‘The Sperminator’ भी कहा जाता है। उसने एक कंपनी बनाई है, जिसका नाम है बी प्रेग्नेंट नाउ। यानी अभी के अभी प्रेग्नेंट हो जाओ। काइल इस फर्म का सीईओ भी है और फाउंडर भी। आमतौर पर वो ऐसी फैमिलीज़ की मदद करता है जो पेरेंट्स नहीं बन पा रहे हैं। ज्यादातर वो इस काम के पैसे भी नहीं लेता। अभी तक उसके स्पर्म की मदद से 65 बच्चों का जन्म हो चुका है। ये सारे बच्चे दुनिया केअलग-अलग कोने में रहते हैं। लेकिन अब वो इस काम से ब्रेक लेने की तैयारी में है।

महिलाओं में है खासी डिमांड

काइल ने बताया कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादातर महिलाओं के ही मैसेज आते हैं। ये सारी महिलाएं उसके बच्चे की मां बनना चाहती है। लेकिन अब काइल इस स्पर्म डोनेशन पर ब्रेक लगा रहा है। उसने बताया कि स्पेम डोनेट करते हुए उसे काफी समय हो गया है। अब इस डोनेशन के चक्कर में उसे मास्टरबेट करने की लत लग गई है। ये उसके लिए सही नहीं है। इस वजह से अब वो स्पर्म डोनेट नहीं करेगा।

ढूंढ रहा है सच्चा प्यार

काइल के मुताबिक़, अब वो पिता बनना चाहता है लेकिन अपने बच्चे का। वो अपने लिए एक ऐसी महिला की तलाश कर रहा है, जिससे उसे प्यार हो जाए। स्पर्म डोनेट करने के लिए उसने लंबे समय से किसी महिला से संबंध नहीं रखे हैं। उसने बताया कि वो प्यार के अहसास के लिए तरस गया है। उसने काफी समय से किसी को डेट नहीं किया है। अब वो अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश कर रहा है। अब काइल का इरादा सीधे अपनी पार्टनर को प्रेग्नेंट करने का है नाकि कि स्पर्म डोनेट करने का।

Sources:news18

टिप्पणियाँ