तिहरे हत्याकांड से दहला पिथौरागढ़,परिवार के तीन लोगों का कत्ल

 


पिथौरागढ़ : अब पहाड़ और मैदान में अपराध एक बराबर ही हो रहे हैं। देखा गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ दिनों से अपराधों की संख्या में उतरोत्तर वृद्विहुई है। ऐसा ही जनपद पिथौरागढ़ से दिल को दहला देने वाली वारदात की खबर आ रही हे। आपको बता दें कि देवभूमि के पिथौरागढ़ जनपद में तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी है कि जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। पुलिस को घटना की जानकारी आज शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

टिप्पणियाँ

Popular Post