आकांक्षा मर्डर केस में भोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

 


भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की 26 मार्च, 2023 को आत्महत्या से मृत्यु हो गई। 25 वर्षीय अभिनेत्री वाराणसी में अपने होटल के कमरे के अंदर मृत पाई गई थी । आकांक्षा वहां अपनी फिल्म ‘‘लायक हूं मैं, नालायक नहीं’’ की शूटिंग के लिए गई थीं। उनके होटल के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

इस मामले के दो आरोपी आरोपी समर सिंह और संजय सिंह पुलिस की पहुंच से बाहर थे। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए टीम बनाकर जगह-जगह छापेमारी कर रहे थी। एक नए घटनाक्रम में समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

आकांक्षा दुबे के वाराणसी के एक होटल के कमरे में मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद, कथित तौर पर उनके प्रेमी गायक समर सिंह को गाजियाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, तब से समर सिंह फरार चल रहा था।

आकांक्षा की मां द्वारा दायर शिकायत में समर सिंह के भाई संजय सिंह को भी एक अन्य आरोपी के रूप में नामित किया गया था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। खबरों की मानें तो समर विदेश जाने की योजना बना रहा था। जब पुलिस को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने सभी हवाई अड्डों को उसकी पहचान करने और उसे देश से बाहर नहीं जाने देने के लिए सूचित किया।

टिप्पणियाँ

Popular Post