राज्य आंदोलनकारी हीरा सिंह नेगी का 82 वर्ष की आयु में निधन

 


बागेश्वर: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष औऱ राज्य आंदोलकारी फल्याटी गांव निवासी हीरा सिंह नेगी का बुधवार की रात 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपने गांव के लंबे समय तक ग्राम प्रधान भी रहे। राज्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

वह अच्छे समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर छाई है।गुरुवार को उनकी संगम पर अंत्येष्टि हुई। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नेगी के निधन पर गहरा शोक औऱ दुःखी परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। राज्य आंदोलकारी संगठन के लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

टिप्पणियाँ

Popular Post