550 बच्चों का बाप! लगा प्रतिबंध,नहीं सुधरा तो लगेगा 90 लाख जुर्माना

 


अजब-गजब : पैसे कमाने के लिए लोग कुछ भी करने के तैयार हो जाते हैं। फिर वो ये भी नहीं देखते की उनकी हरकतें नैतिक, सामाजिक और कानूनी तौर पर सही हैं या नहीं। पैसों की लालच के कारण लोग अजीबोगरीब हरकतों को अंजाम दे देते हैं और फिर मुश्किल में पड़ जाते हैं। ऐसे ही नीदरलैंड का एक शख्स मुश्किल में पड़ गया क्योंकि वो 550 बच्चों का बाप है! उसकी इस हरकत की वजह से कोर्ट ने उसके ऊपर प्रतिबंध लगा दिया है।

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार नीदरलैंड की एक कोर्ट ने हाल ही में 41 साल के जॉनथन मेयर पर प्रतिबंध लगाया है। वो ये कि जॉनथन अब और ज्यादा बच्चों के बाप नहीं बन सकते। पर क्या वो वाकई 550 बच्चों के पिता हैं? प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं, परोक्ष रूप से वही उन बच्चों के पिता हैं! दरअसल, जॉनथन एक स्पर्म डोनर हैं। वो नीदरलैंड की कई क्लिनिक में स्पर्म डोनेट करते हैं और खूब पैसे कमाते हैं। पर अब उनके ऊपर ये रोक लगा दी गई है कि वो और ज्यादा स्पर्म नहीं डोनेट कर सकते।कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि शख्स ने जिन लोगों को अपने स्पर्म डोनेट किए, उनसे अपनी डोनेशन हिस्ट्री को छुपाया।


रिपोर्ट के मुताबिक अगर वो जॉनथन फिर ऐसा करते हैं तो उन्हें जुर्माने के रूप में 90 लाख रुपये चुकाने होंगे। देश के नियमों के अनुसार कोई भी पुरुष 12 औरतों से 25 बच्चों का पिता बन सकता है। पर उससे ज्यादा नहीं। मगर जॉनथन ने इस नियम की धज्जियां उड़ा दीं। हेग जिला अदालत में सुनवाई के दौरान ये बताया गया कि जॉनथन ने कई बार अपने क्लायंट्स से अपने डोनेशन के बारे में झूठ बोला। डच सोसाइटी ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी ने पहली बार साल 2017 में जॉनथन के बारे में सभी को सचेत किया था। पर उस वक्त तक ही जॉनथन, नीदरलैंड की 10 क्लिनिक में स्पर्म डोनेट कर 102 बच्चों के पिता बन चुके थे।

दूसरे देशों में भी बेचे स्पर्म


उन्हें अपने देश में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था इस वजह से वो विदेशों में स्पर्म डोनेट करने लगे। शख्स ने कई डच फर्टिलिटी क्लिनिक्स में, डेनमार्क की क्लिनिक में और ऑनलाइन संपर्क कर लोगों को अपने स्पर्म बेचे थे। जॉनथन के वकील ने कोर्ट में कहा कि वो सिर्फ उन कपल्स की मदद करना चाहता था को कभी मां-बाप नहीं बन सकते थे।

sources : News18 हिंदी

टिप्पणियाँ

Popular Post