केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचायेंःजोशी

 



देहरादून : सोमवार को देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित एक निजी होटल में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत देहरादून जिले के श्रीदेव सुमन नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जोशी ने वन्दे मातरम और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यसमिति के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित मंडल के पदाधिकारियो, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षए कार्यकारिणी सदस्यों, पार्षदगणों तथा शक्ति केंद्रों के संयोजकों को केंद्र ओर राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को भी साझा किया।कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज अगर भारतीय जनता पार्टी के 18 करोड़ से अधिक सदस्य है तो वह सब कार्यकर्ताओं के दम पर है।

मंत्री जोशी ने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना ही अपने आप में बड़ी बात है। मंत्री जोशी ने कार्य समिति की बैठक के दौरान पार्टी विभिन्न मोर्चों केपदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमो चुनावों को लेकर अभी से तैयारी करने का आव्हान भी किया। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी आने वाले निकायों एवं सभी चुनावों में आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से विजयी होगी।इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह,बीजेपी नेता देवेंद्र भसीन.कैलाश पंत,मेयर सुनील उनियाल गामा,मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,सुरेन्द्र राणा, संकेत नौटियाल, विनोद शर्मा, आरएस परिहार, आशीष थापा, अंकित जोशी, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल सहित बीजेपी मंडल कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

Popular Post