अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

 


बाजपुर : केंद्र भाजपा नीत सरकार की असफलताओं और और स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस राज्यभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलारही है। इसके तहत उत्तराखंड के बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संयोजक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर यशपाल आर्य ने समाज में प्यार और आपसी भाईचारा और सहिष्णुता का महत्व बताते हुए कहा कि भारत मे लोग हमेशा एकता और भाईचारे से रहते आये हैं। विभाजनकारी शक्तियों को हराना कांग्रेस का लक्ष्य है। भाजपा की राजनीति समाज मे नफरत फैलाने का कार्य करती है। राहुल गांधी का अनुकरण करते हुए कांग्रेसी भी भाजपा के बनाये नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करेंगे।

यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार पेपर लीक के मामलों में बुरी तरह नाकाम हो गयी है। बेरोजगार युवाओं को अन्याय के खिलाफ बोलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो सकारात्मक माहौल पूरे देश में निर्मित हुआ है उसको घर घर तक दस्तक देकर पहुंचाने का कार्य करना है।

टिप्पणियाँ

Popular Post