2022 की विदाई और 2023 के स्वागत को देहरादून तैयार

 


देहरादून : वर्ष 2022 की विदाई और वर्ष 2023 का स्वागत करने के लिए द्रोणनगरी पूरे उल्लास के साथ तैयार है। शहर के प्रमुख होटल, क्लब, रेस्तरां व रिसार्ट नए साल का उत्सव मनाने के लिए सज गए हैं।

नव वर्ष के उत्सव में लोग म्यूजिकल नाइट, बालीवुड नाइट व लाइव कांसर्ट के साथ लजीज पकवानों का आनंद भी उठा पाएंगे। इसके लिए सभी तैयारी होटल व रेस्तरां संचालकों ने कर ली है।

नया साल का उत्साह और संकल्प लिए लोग नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं। मसूरी, ऋषिकेश, त्यूणी, चकराता जैसे पर्यटक स्थलों में पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। तमाम होटल, रेस्टोरेंट व क्लब में थर्टी फर्स्ट नाइट की पार्टी की तैयारी जोरों पर है।

कई जगह लोग डीजे की धुन पर थिरकेंगे तो लजीज व्यंजन का भी आनंद लेंगे। वहीं कुछ लोग परिवार व अपनों के बीच इन जगहों पर नए साल का जश्न मनाएंगे। पूजा पाठ के लिए मंदिर और प्रार्थना के लिए चर्च भी नए साल पर तैयार हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post