मथुरा: एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी

 


मथुरा: देश के अन्दर जब अपराध का पिटारा खुलता है तो उसके बाद रोज नये-नये दिल दहला देने वाली वारदातें कड़ी के रूप में सामने आती हैं। गौरतलब है कि जहां एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरे देश के लोगों में रोष है वहीं दूसरी तरफ मथुरा से एक युवती की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर आज शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया युवती की बेरहमी से हत्या की गई लगती है। बहरहाल मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र तकरीबन 22 वर्ष है और उसका कद पांच फीट दो इंच है जबकि रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी.शर्ट पहनी हुई है जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है।

इतना ही नहीं सूटकेस के अन्दर लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद उसकी लाश को सूटकेस में बंद करके यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंका गया है। बहरहाल उत्तर प्रदेश ऐसे बड़े शहर में ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि एक साल पूर्व सुरीर,नौहझील और बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मां और दो बेटों की हत्या कर शव फेंके गए थे। इसका खुलासा पुलिस कर चुकी है तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई थी। तीनों की हत्या महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शवों को यमुना एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने एक साल बाद तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा था।

टिप्पणियाँ