उत्‍तराखंड के इन हिल स्‍टेशन पर हो सकती है बर्फबारी



देहरादून:  उत्तराखंड में दिसंबर के शुरुआत से मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अगर आप भी बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो जल्‍दी से टूर प्‍लान कर लें और चले आइए उत्‍तराखंड की हसीन वादियों में। आइए हम आपको बताते हैं सर्दियों के मौसम में आप उत्‍तराखंड में घूमने के लिए कहां कहां जा सकते हैं।

1औली (Auli)

औली उत्‍तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। औली भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है। यह भारत की स्कीइंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। सर्दियों में औली के पर्वत बर्फ की मोटी चादर से ढक जाते हैं।

2 धनोल्‍टी (Dhanaulti)

धनोल्‍टी उत्‍तराखंड के टिहरी जनपद में स्थित है। मसूरी से इसकी दूरी 24 किमी है। सर्दियों के मौसम में यहां की पहड़ियां बर्फ से ढक जाती हैं। यहां रहने के लिए पर्यटक विश्राम गृह, अतिथि गृह और होटल हैं।

3 चकराता ( Chakrata)

चकराता उत्‍तराखंड के देहरादून जनपद में स्थित है। देहरादून से इसकी दूरी करीब 86 किमी है। सर्दियों में यहां जमकर बर्फ पड़ती है। यहां की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है, जब विटरलाइन की लालिमा दिखाई देती है।

4 मुनस्यारी (Munsiyari)

मुनस्‍यारी उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। इसे उत्‍तराखंड का छोटे कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों में यहां के पहाड़ बर्फ से ढक जाते हैं। यहां विश्‍व प्रसिद्ध पंचचूली पर्वत प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

 

5 चोपता (Chopta)

चोपता उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित है। यह मिनी स्विटजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप बर्फ देखना चाहते हैं तो सर्दियों का मौसम (दिसंबर से मार्च तक) बेस्‍ट है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है।

6 मसूरी (Mussoorie)

मसूरी उत्‍तराखंड के देहरादून जनपद में स्थित है। सर्दियों में पहाड़ों की रानी मसूरी बर्फबारी की सफेद चादर से ढक नजर आती है। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचते हैं। यह दिल्‍ली से मात्र 312 किलोमीटर की दूरी पर है।

7 कसौनी (Kausani)

कौसानी उत्तराखंड के बागेश्‍वर जनपद का प्रमुख हिल स्टेशन है। बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल कौसानी और निखर उठती है। यहां से हिमालय के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बढ़ी संख्‍या में सैलानी यहां पहुंचते हैं।

8 खिर्सू (Khirsu)

खिर्सू उत्‍तराखंड के पौड़ी जनपद में है। सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए यह बेस्‍ट डेस्टिनेशन है। यहां पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं। बर्फबारी होने से यहां का न्यूनतम तापमान लुढ़कर माइनस के नीचे चला जाता है।

9 मुक्‍तेश्‍वर ( Mukteshwar)

मुक्‍तेश्‍वर उत्‍तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित हिल स्‍टेशन है। यहां सर्दियों के मौसम में हिमपात होता है। यहां बर्फबारी को देख सैलानियों के चेहरे खिल जाते हैं।

Sources:Jagran,com

टिप्पणियाँ

Popular Post