एसडीएम संगीता कनौजिया की एम्स ऋषिकेश में मौत



ऋषिकेश : कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एसडीएम संगीता कन्नौजिया का ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। आपको बता दें कि संगीता कन्नौजिया बतौर एसडीएम हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात थीं। जैसा कि मालम है कि संगीता कन्नौजिया सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं जिसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

उनके निधान की खबर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश ने दी। दुर्घटना में उनके एसडीएम के चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। आज गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर को प्रशासन को सूचित कर दिया गया है, उनके स्वजन यही मौजूद है। आपको बता दें कि संगीता शांति नगर ऋषिकेश निवासी रमेश कनौजिया की पुत्री हैं।

चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की है।

टिप्पणियाँ

Popular Post