देश को एकता के सूत्र में बांध रही कांग्रेस:थापली



देहरादून: इन दिनों कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इस भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं। गौेरतलब है कि कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में हर राज्य में भी कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पैदल यात्रा का आयोजन किया गया।

ये आयोजन महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0जसविंदर सिंह गोगी और प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली के संयुक्त नेतृत्व में गढ़ी कैंट में किया गया। कांग्रेसी कार्यकताओं र्ने सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करे इसके बाद यात्रा शुरू हुई। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनैतिक दल नहीं है एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है।

गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म संभाव की परिपाटी पर चलते हुए पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को महिलाओं और बेरोजगार नौजवानों की चिंता नहीं है। कार्यक्रम संयोजन उपेन्द्र थापली ने किया इस दौरान सुरेन्द्र सिंह रावत, प्रदीप डोभाल, अनिल बस्नेत, राजेन्द्र धवन, प्रशांत खंडूरी, विकास राज, मेग सिंह कंडारी, उर्मिला थापा, पार्षद सागर लांबा, पवन खरोला, शूरवीर चौहान, मेध सिंह कंडारी, महेश चंद, निधि देवी, गौरव गुलेरिया, विक्रम प्रधान, नलीन प्रधान, अंकित थापा,रश्मि पुंडीर, रोहित ठाकुर, राधा देवी, श्वेता गुरुंग, विनिता खत्री आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

Popular Post