लखनऊ: बारिश से गिरी दीवार, 9 लोगों की मौत

 


लखनऊ: जाते जाते भी मानसून दर्द देकर जा रहा है। आज लखनऊ के कैंट क्षेत्र की दिलकुशा कालोनी में निर्मााणाधीन दीवार गिर जाने से उसके नाचे दबकर 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई मृतकों में दो बच्चे भी शामिल र्हैं। बहरहाल दुर्घटनास्थल अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि दिलकुशा कॉलोनी में पुरानी दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए मजदूर रुके हुए थे। दीवार का वह हिस्सा गिरा जो कि पहले मजबूती से खड़ा हुआ था। इस हादसे से चीख पुकार मच गई,घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दिलकुशा कॉलोनी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुई। दो घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे के बाहर बताया गया है। जिलाधिकारी ने सिविल हास्पिटल पहुंच कर उनका हालचाल लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई है।

टिप्पणियाँ

Popular Post