जम्मू.कश्मीर:गहरी खाई में गिरी मिनी बस, 11 की मौत




 जम्मू.कश्मीर: पुंछ जिले में आज एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 25 अन्य घायल हो गए हैं । जानकारी के मुता पुंछ जिले की मंडी तहसील में भारत.पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सावजियान में यह हादसा हुआ।

हादसे की जानकारी मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस से करीब 36 यात्री सफर कर रहे थे और यह गली मैदान से पुंछ की तरफ जा रही थी। सावजियान के सीमावर्ती इलाके में बरारी नाले के पास बस हादसे की शिकार हो गई।

जम्मू.कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, पुंछ के सावजियान में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

उपराज्यपाल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने पुंछ सड़क हादसे में दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने कहा, ‘पुंछ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

 

टिप्पणियाँ

Popular Post