केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों में उबाल,किया प्रदर्शन



देहरादूनः केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुये आज प्रर्दशन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता केन्द्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के उत्पीड़न का आरोप लगा कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

 आज महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड प्रदेश मुख्यालय में जमा हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एस्लेहाल चौक पर पहुंचे, जहां केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार आम आदमी की आवाज को सत्ता के बल पर अलोकतांत्रित तरीके से दबाना चाहती है।

 राजनैतिक प्रतिद्धंदिता और विद्वेष की भावना से केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कांग्रेस नेताओं के उत्पीड़न के लिए कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे कभी बर्दास्त नहीं करेगा। कांग्रेस की यह लडाई तब तक जारी रहेगीए जब तक भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न बंद नहीं कर देती।

 पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि केंद्र सरकार अपने आठ साल के कार्यकाल में विफल रही है। लगातार बढती महंगाईए बेरोजगारी और अराजकता से जनता का ध्यान हटाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध और दुर्भावना से ग्रसित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कांग्रेस नेताओं के उत्पीडन के लिए किया जा रहा है। 

इस दौरान विधायक रवि बहादुर, पूर्व विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शीशपाल बिष्ट, जगदीश धीमान, अर्जुन सोनकर, अनूप कपूर, उर्मिला थापा, सुनीता धारिया, नजमा खान, सावित्री थापा, बाला शर्मा, इलियास अंसारी, नागेश रतूड़ी, आनंद त्यागी, राहुल प्रताप सिंह लक्की, कमल, अशोक कोली, पंकज क्षेत्री,शरीफ बेग, गुल मोहम्मद, पंकज गुसाईं, सुनील बांगा, अनुराधा,मंजू चौहान आदि शामिल थे।



टिप्पणियाँ