मुंबई: सदन में शिंदे पास, विरोध में 99 तो पक्ष में 164 मत

 


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के उलटफेर का वो आखिरी लम्हा भी श्ंिादें के पाले में चला गया। आपको बता दें कि उद्धव को बाहर का रास्ता दिखाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शतरंज के शह और मात के खेल की आखिरी जंग भी जीत ली है। इसी के साथ ही नई सरकार आगे बढ़ने के लिए तैयार है और उन्होंने अपने सामने मौजूद तमाम रूकावटों से निजात पा ली है।  

सदन में विपक्षी विधायकों के ध्वनिमत से बहुमत साबित करने की बात पर ऐतराज जताए जाने के बाद हेडकाउंट किया गया। इस दौरान उद्धव खेमे के कई विधायकों ने एकनाथ शिंदे के समर्थन में वोट किया।एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़े जबकि उनके खिलाफ महज 99 विधायकों ने ही मतदान किया। जबकि 4 विधायकों को वोट करने का मौका नहीं मिला क्योंकि वह देरी से पहुंचे, जिसकी वजह से उन्हें विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होने दिया गया। इसमें कांग्रेस के अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार और एनसीपी के अन्ना बंसोडे, संग्राम जगताप शामिल हैं।   

टिप्पणियाँ

Popular Post