एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं वेंकैया नायडू



नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी प्रयोग करने में माहिर तो हे ही साथ-साथ चौंकाने वाले परिणाम भी दिखाती आई है। सबसे बड़ी बात है कि भाजपा के आत्म मंथन,आत्म चिंतन के बारे में कयास ही लगाये जा सकते हैं लेकिन परिणाम क्या होगा इस बारे में भाजपा के अग्रिम पंक्ति के नेता ही जानते हैं। बहरहाल इन दिनों देश की सियासत में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गलियारों का तापमान कुछ ज्यादा ही गर्म है। 

जहां एक ओर भाजपा की अगुवाई में केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडी, सभी दलों से बातचीत के रास्ते राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने में लगा है। वहीं विपक्ष भी राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार पर गहन मंथन कर रहा है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज भाजपा  संसदीय बोर्ड की बैठक भी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक ये बैठक भाजपा मुख्यालय में हो सकती है। राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की है।

 जिसके बाद से इस बात की इमकान लगाये जा रहे हैं  कि एनडीए की तरफ से वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यहां देखने योग्य बात है कि भाजपा  दक्षिण भारत में अपना विस्तार करना चाह रही है इसके लिए पार्टी दक्षिण भारत से किसी शख्स को राष्ट्रपति बनाकर संदेश देने की कोशिश कर सकती है। इस लिहाज से आंध्र प्रदेश से आने वाले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ही भाजपा के लिए सबसे मजबूत विकल्प के रूप में हैं। 


टिप्पणियाँ

Popular Post