प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... मां के दरबार में भक्तों का तांता

 


देहरादून : प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी,भक्तों की लगी हे कतार भवानी’ जी हां आज से चैत्र नवरात्रि आज शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के पहले दिन आज राजधानी दून के मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना के लिए नौ दिन के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं आज शहर के प्रमुख मंदिरों को  भव्य तरीके से सजाया गया है। आपको बता दें अब नौ दिनों तक मां के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। वहीं देहरादून में सुबह से मां के दरबार में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। 

 मां दुर्गा को सुख.समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाते हैं  दो अप्रैल से शुरू हुए हुए चैत्र नवरात्रि 11 अप्रैल को संपन्न होंगे। नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्माचारिणी, चंद्रघटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और देवी सिद्धिदात्री की विशेष पूजा.अर्चना की जाएगी।

 ज्योतिषाचारर्यों का कहना है कि देवी दुर्गा का जन्म बुराइयों का नाश करने के लिए हुआ था जो भी चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं उनके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।


टिप्पणियाँ