एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजेश्वर सिंह सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार



लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में वीआरएस लेकर सियासत मे अपनी किस्मत आजमा रहे राजेश्वर सिंह परिचय के मोहताज नहीं है। आपको बता दें कि पूर्व ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं। गौरतलब है राजेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने पर उन्होंने कहा था कि वह पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाना चाहते हैं क्योंकि यह भारत का भविष्य है। साल 1994 में प्रांतीय पुलिस सेवा में उनका चयन हो गया और उन्हें लखनऊ में पहली पोस्टिंग मिली। 

लखनऊ में रहते हुए राजेश्वर सिंह ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर करके अपनी अलग ही पहचान बना ली थी। राजेश्वर सिंह के परिवार को अफसरों वाले परिवार के तौर पर जाना जाता था। उनके पिता रणबहादुर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से डीआईजी के पद से रिटायर हुए थे। उनके पिता को वीरता पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है। वहीं उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह मुख्य आयकर आयुक्त हैं। जबकि बहन आभा सिंह मुंबई हाई कोर्ट में वकील हैं और छोटी बहन मीनाक्षी आयकर आयुक्त पद पर कार्यरत हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से साल 2007 में ईडी में प्रतिनियुक्ति पर गए थे और उन्होंने वीआरएस ले ली और फिर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने राजेश्वर सिंह पर भरोसा जताते हुए लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा।

टिप्पणियाँ