ऋषिकेश : कॉलोनाइजर के साथ मिलकर आम के हरे पेड़ों पर उद्यान विभाग ने चलवा दी आरी

 




 ऋषिकेश /   रामनगर डांडा उद्यान विभाग रामनगर डांडा में कॉलोनाइजर के साथ मिलकर आम के हरे बागों पर आरी चलवा रहा है। यहां उद्यान विभाग ने आठ हरे पेड़ काटने की अनुमति दी थी और 10 से अधिक पेड़ काट दिए गए। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मौके पर उद्यान विभाग के अधिकारी पहुंचे। अब उद्यान विभाग के अधिकारी अनुमति देने के लिए ऊपर से दबाव आने की बात कर रहे हैं।उद्यान सचल दल थानो की ओर से रामनगर डांडा में दो अलग फाइलों में आठ आम के पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। मौके पर 10 से अधिक पेड़ों पर आरी चलवा दी गई। उद्यान विभाग की ओर से जो रिपोर्ट मौके पर जाकर तैयार की गई। रिपोर्ट पेड़ों को 50 साल पुराना बताया गया, पेड़ों को जीर्ण शीर्ण हालत में दिखाया गया। इस रिपोर्ट के विपरीत 27 नवंबर को आम के 10 से अधिक हरे पेड़ों पर आरी चलवा दी गई। मातृ सेवा संगठन रामनगर डांडा के सदस्यों ने भी हरे पेड़ काटने का विरोध किया। भोगपुर निवासी सुधीर जोशी ने इसकी शिकायत उद्यान विभाग के अधिकारियों से की। सुधीर ने आरोप लगाया कि उद्यान विभाग के स्थानीय अधिकारी कॉलोनाइजर के साथ मिलकर क्षेत्र के आम के हरे बागों पर आरी चलवा रहे हैं। रामनगर डांडा में आम के हरे पेड़ों के साथ कटहल के पेड़ भी काट दिए। उन्होंने नियम विरुद्ध अनुमति देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।रामनगर डांडा में दो फाइलों में आम के चार-चार कुल आठ पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी। जिस बाग में पेड़ काटने की अनुमति दी गई, उस बाग का कोई रखरखाव नहीं करता है। पेड़ कटवाने के लिए लोग ऊपर से प्रेशर डलवाने की बात कहते हैं, इसलिए जैसे तैसे अनुमति देनी पड़ती है।

- रीठालाल जुगेला, उद्यान सचल दल प्रभारी थानो



टिप्पणियाँ

Popular Post