80 सदस्यीय भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मेनका गांधी और वरुण गांधी आउट

 


  

नई दिल्ली /  भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की घोषणा की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को पार्टी की 80 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही इस सूची में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को फिर से शामिल किया गया है।जानकारी के अनुसार 80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। इस सूची में अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें हाल ही में शामिल किए गए मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम भी है। वहीं, हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए हैं।

 




 कार्यकारिणी पार्टी का एक प्रमुख विचार-विमर्श करने वाला निकाय है जो सरकार के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करता है और संगठन के एजेंडे को आकार देता है। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से इसकी बैठक नहीं हुई है।

 

Sources: पीटीआइ

टिप्पणियाँ

Popular Post