साड़ी का आर्डर रद करने के नाम पर ठगे 4.70 लाख, पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

 


  देहरादून / आनलाइन साड़ी का आर्डर रद करवाने के नाम साइबर ठग ने एक व्यक्ति से चार लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। अशोक खंडूरी निवासी कुंज विहार कारगी चौक ने बताया कि उन्होंने मीशो से आनलाइन साड़ी मंगवाई थी। साड़ी पसंद न आने के कारण उन्होंने आर्डर रद करवा दिया। 26 जुलाई को उन्हें एक फोन काल आया।जिसमें शातिर ने कहा कि वह मीशो कस्टमर केयर से बोल रहा है। शातिर ने पीडि़त से कहा कि आपने जो साड़ी का आर्डर रद कराया है उसके लिए वह एक लिंक भेज रहे हैं। लिंक में दी गई जानकारी भरने के बाद ही आर्डर रद हो सकेगा। अशोक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से रकम उड़ गई। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


टिप्पणियाँ